
बुकिंग के बाद भी बंद होम डिलीवरी, संजीव कुमार ने उठाई आवाज
संवाददाता फरीदपुर। फरीदपुर में धर्मेंद्र भारत गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ अब आवाजें तेज होने लगी हैं। स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने इस मुद्दे को उठाते हुए एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करने के बावजूद एजेंसी ने होम डिलीवरी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी है। उपभोक्ताओं को मजबूरन एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संजीव कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है।

बड़ा सवाल
जब सरकार घर-घर गैस पहुंचाने का दावा करती है, तो फरीदपुर में यह सुविधा क्यों ठप पड़ी है? संजीव कुमार और अन्य उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और होम डिलीवरी तुरंत बहाल कराई जाए।



