
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन के नेतृत्व में आज काशीपुर राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि आज थैलेसीमिया दिवस है और थैलेसीमिया एक ऐसी कुपोषण बीमारी है जो बच्चों को लगती है और बच्चों को हर महीने कम से कम महीने में दो बार रक्त चढ़ाना पड़ता है इससे कहीं ना कहीं रक्त की आवश्यकता पड़ती है और रक्त कम पड़ता है इसलिए इस जागरूकता अभियान को चलाते हुए हम विगत कई वर्षों से समाज में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे यह रक्तदान शिविर का उद्देश्य मानव सेवा है और मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम मल्होत्रा जी काशीपुर के सम्मानित महापौर श्री दीपक वाली ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और हमें भाजपा के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीख लेनी चाहिए कि वह 24 घंटे समाज की सेवा में लगे रहते हैं इस मौके पर राम मल्होत्रा पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा करम है और समाज सेवा को आगे बढ़ते रहना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए भाजपा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक की सेवा कर रही है।

इस मौके पर डॉक्टर गिरीश तिवारी जी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री फारूक खान पूर्व महानगर महामंत्री आरिफ हुसैन ओबीसी मोर्चे के मंडल मंत्री धर्मेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी मोहम्मद रफी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन गुलशेर अली शबाना अंजुम नसरीन जहां हाजी रशीद डॉक्टर कुणाल कौशिक बाबूराम जाकिर हुसैन मोहम्मद कमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित



