HomeUncategorizedबरेली के ग्राम क्योलड़िया क्षेत्र में पुलिस ने बिजली के तार चोरी...

बरेली के ग्राम क्योलड़िया क्षेत्र में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।वहीं मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ । बरेली में क्योलड़िया थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जोकि घायल बदमाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गिरोह लाल रंग की गाड़ी में घूमकर बिजली के तार काटने की फिराक में है। पुलिस टीम धनौर जागीर की पुलिया के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी थी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और गाड़ी खेत में फंस गई। गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आसिफ नाम का बदमाश घायल हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular