Homeप्रदेशकाशीपुर में आरिफ हुसैन के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, फूल-मालाओं और बुके...

काशीपुर में आरिफ हुसैन के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, फूल-मालाओं और बुके से हुआ जोरदार अभिनंदन

काशीपुर स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रेक्षागृह में आज अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने आरिफ हुसैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, कवि नगर मंडल महामंत्री अशोक सैनी, यशपाल, मोहम्मद रफी, हाजी राशिद, हाजी शाहिद, फरहान खान, अरमान, अय्यूब अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता की झलक देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने आरिफ हुसैन का उत्साह के साथ स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular