HomeUncategorizedसेंट पाॅल्स ने जीता ताज, पर जीत सबकी हुई, गाॅस्पल क्वायर कम्पटीशन...

सेंट पाॅल्स ने जीता ताज, पर जीत सबकी हुई, गाॅस्पल क्वायर कम्पटीशन सम्पन्न

फरीदपुर, 7 जून 2026शाम की ढलती रोशनी में जब सेंट पाॅल्स मेथोडिस्ट चर्च, के गलियारों से संगीत की लहरें उठीं, तो लगा जैसे हवा भी थम गई हो। वाई. एम. सी. ए., फरीदपुर द्वारा आयोजित गाॅस्पल क्वायर कम्पटीशन ने शनिवार की उस शाम को एक यादगार शाम में बदल दिया। सांय ठीक 6ः30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ नार्थ इंडिया रीजन, नई दिल्ली के चेयरमैन श्री जोजफ अनिल बेंजामिन के कर-कमलों द्वारा हुआ।सबसे पहले पादरी विलियम सैमुअल ने प्रार्थना से माहौल को पवित्र किया, और फिर शुरू हुआ सुरों का वह सिलसिला जो देर रात तक थमने का नाम नहीं लेता था। फरीदपुर वाई. एम. सी. ए. की इस प्रतियोगिता में दस चर्चों की क्वायर टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम ने अपनी पूरी आत्मा उँडेल दी,गले से नहीं, दिल की गहराइयों से गाया।जब परिणाम घोषित हुए, तो सेंट पॉल्स मेथोडिस्ट चर्च ने पहला स्थान अपने नाम किया। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च दूसरे और इमेनवेल हाउस ऑफ मिनिस्ट्री तीसरे पायदान पर रहे। दिल्ली से पधारे प्रधान निर्णायक श्री राजिनाल्ड मिल्टन, शौन और शेनन ने सभी क्वायरों के प्रदर्शन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि फरीदपुर में इस स्तर की प्रतिभा देखकर वे अभिभूत हैं। विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन कु. आकांशा जॉन ने बड़े ही सलीके और आत्मविश्वास के साथ किया। संस्था के सचिव रडविन आर. प्रेम ने बताया कि वाई. एम. सी. ए., फरीदपुर के इतिहास में इस स्तर का यह पहला आयोजन था। संगीत प्रेमी और श्रद्धालु देर रात तक अपनी कुर्सियाँ छोड़ने को तैयार नहीं थे। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता थी।इस यादगार आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक चरन, रोनेल्ड प्रेम, आमोद जौन, राजीव संजय सिंह, अर्नव चरन, डेविड और अन्य सहयोगियों का परिश्रम रंग लाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular