
भगवानपुर फुलवा गांव में गरीब मजदूर जिसकी झोपड़ी में आग लग गई थी पहुंच कर मौके का जायजा लिया गरीब मजदूर का सारा सामान घर के बर्तन चारपाई पंखा जरूर का अन्य गृह उपयोगी सामान एवं 20-25 हजार रुपए कैश जलकर राख हो गया।परिवार के सामने भीषण गर्मी में रहने का कोई साधन नहीं रह गया है।ग्रुप की तरफ से परिवार को तात्कालिक सहायता धनराशि उपलब्ध करवाई गई गरीब मजदूर के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

वहीं ग्रुप की तरफ से प्रशासनिक सहायता के लिए प्रयास किया जाएगा नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप नगर के जनप्रतिनिधियों और नगर के समाजसेवियों से अपील करता है कि कृपया अधिक से अधिक पीड़ित परिवार की मदद करें जिससे मजदूर परिवार का कष्ट कम हो सके वहीं ग्रुप की टीम में संरक्षक दीपक सक्सेना सदस्य हृदयेश तोमर सदस्य गोकुल प्रसाद शैलेश सिंह राठौड़ उर्फ़ बिल्लू भैया पत्रकार संचालक अमित सिंह एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।



