Homeराजनितिई डी का राजनीतिक इस्तेमाल करना बंद करे केंद्र सरकार- अमित तोमर...

ई डी का राजनीतिक इस्तेमाल करना बंद करे केंद्र सरकार- अमित तोमर वरिष्ठ समाजसेवी

-आबकारी नीति मामले में केजरीवाल, सिसोदिया सहित सभी 23 बरी

फरीदपुर (बरेली)।। ई डी का राजनीतिक इस्तेमाल करना केंद्र सरकार बंद करे अन्यथा आम जनमानस में जो संदेश जाएगा उसके परिणाम भी गंभीर हो सकते हैं। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बड़ी राहत मिलने पर कही। इस फैसले पर वरिष्ठ समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता अमित तोमर ने खुशी जाहिर की है उन्होंने कहा कि हमारा देश अपनी न्यायिक और सुरक्षा प्रणालियों की ताकत पर चलता है विभिन्न दलों, जातियों, धर्म और समुदायों वाला इतना बड़ा राष्ट्र होने के बावजूद न्यायपालिका के कारण ही सुचारू रूप से चल रहा है इसके बिना अराजकता और अशांति फैल सकती है। अब जब अदालत ने अपना फैसला सुना कर कहा है कि केजरीवाल दोषी नहीं है तब इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए। कोर्ट के निर्णय के बाद उन सभी को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और अन्य को कोर्ट के निर्णय से पहले ही भला बुरा कहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular