Homeबड़ी खबरेउत्तराखण्ड के रुद्रपुर में सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल प्लाईवुड फैक्ट्री पर आयकर...

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल प्लाईवुड फैक्ट्री पर आयकर विभाग का ताबड़तोड़ छापा, दस्तावेज और लैपटॉप किया जब्त

रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी निवासी स्टील व्यापारी के घर और सिडकुल की ग्रीन पैनल फैक्ट्री में इनकम टैक्स के सर्वे से हड़कंप मच गया। दिल्ली से आई टीम ने सुबह आठ बजे से कार्रवाई शुरू की।इस दौरान लेपटाप, कम्प्यूटर समेत अन्य वही खाते कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ ही व्यापारी और कंपनी अधिकारी तथा कर्मचारियों से पूछताछ की। फिलहाल इनकम टैक्स का सर्वे जारी है।शहर निवासी स्टील व्यापारी गुरुवार सुबह जिम में थे। इस दौरान जिम में दिल्ली से इनकम टैक्स की टीम भी पहुंच गई। वह व्यापारी को साथ लेकर उनके मेट्रोपोलिस सिटी स्थित घर ले गए।जहां उनसे इनकम टैक्स की टीम ने लेपटाप समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज लेने के साथ ही उनके ई-मेल समेत अन्य कागजात की जांच की।इसके अलावा इनकम टैक्स की दूसरी टीम सुबह आठ बजे के आसपास चार-पांच वाहनों से सिडकुल के ग्रीन पैनल फैक्ट्री पहुंची। जहां उन्होंने आने जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को आवाजाही पर रोक लगाई।अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही मुख्य गेट बंद करवा दिया गया।जिसके बाद वह कार्यालय पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज, लेपटाप और कम्प्यूटर कब्जे में लेकर सर्वे शुरू कर दिया। साथ ही कंपनी अधिकारियों से भी इनकम टैक्स की टीम ने पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली।फिलहाल इनकम टैक्स की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के अलावा यूपी के रामपुर समेत अन्य जगह पर भी इनकम टैक्स की टीम कई और प्रतिष्ठानों पर सर्वे कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular