Homeप्रदेशपंचायत सहायक पर प्रधान ग्रुप ने किया जानलेवा हमला,पीड़ित ने एसएसपी से...

पंचायत सहायक पर प्रधान ग्रुप ने किया जानलेवा हमला,पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर विभागीय अधिकारियों से की शिकायत

शेरगढ़ (बरेली)। पंचायत सहायक पर प्रधान ग्रुप ने जानलेवा हमला कर दिया जिसकी शिकायत थाना में की गई लेकिन पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित पंचायत सहायक एसएसपी से मिला और विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की है। विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत इटौआ के पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद फिराज पुत्र शकील अहमद ने बताया कि विगत 23 फरवरी को सांयकाल साढ़े चार बजे जब मैं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य करके उसके बाद ब्लॉक से तलाव के फोटो मांगने पर तालाब का फोटो खींचकर अपने कार्यालय वापस जा रहा था तभी गांव के प्रधान नवी हसन और उनके बेटे आदिल पुत्र नवी हसन, भतीजा आसिफ पुत्र मेंहदी हसन, नाजिश पुत्र शमशाद, दानिश पुत्र शमशाद, भाई शमशाद पुत्र गुलाम हुसैन, मेंहदी हसन पुत्र गुलाम हुसैन द्वारा पूर्व निर्धारित जानलेवा हमला बोल दिया। जानलेवा हमले में प्रार्थी मो फिराज किसी तरह बच बचा कर मौका देखते ही पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई जब तक पुलिस आई तब तक दवंग चेतावनी देते हुए भाग गए की कहीं भी शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे जब पीड़ित फिराज थाना देवरानियां जा रहा था तब प्रधान नवी हसन, आदिल पुत्र नवी हसन, भतीजा आसिफ पुत्र मेंहदी हसन, नाजिश पुत्र शमशाद, दानिश पुत्र शमशाद, भाई शमशाद पुत्र गुलाम हुसैन, मेंहदी हसन पुत्र गुलाम हुसैन, कुछ अन्य दबंगों ने थाने नहीं आने दिया। प्रार्थी ने देर रात्रि प्रार्थना पत्र लिखकर अपने भाई से थाना में प्रार्थना पत्र भिजवाया। थाने में प्रार्थना पत्र ले लिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थी आज बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिला और अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थी ने प्रधान पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान माल की हिफाजत सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular