Homeदेश - विदेशनव आरंभ उत्सव में नन्हे मुन्नों का हुआ भव्य स्वागत

नव आरंभ उत्सव में नन्हे मुन्नों का हुआ भव्य स्वागत

बरेली।कंपोजिट विद्यालय नाद अलगनी में शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर “नव आरंभ उत्सव” एवं बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई एवं उपहार देकर स्वागत किया गया। कक्षा में बच्चों ने खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दिखाई।

विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।इस अवसर पर संजीव सिंह (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), विभूति सिंह, सल्तनत मलिक, रमनीश सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular