
भुता (बरेली), कंपोजिट विद्यालय नांद अलगनी, भुता (बरेली) में आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना रहा।रैली को विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” एवं “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण किया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रतिभा सिंह, विभूति सिंह, सल्तनत मलिक, शैलेंद्र सिंह, रमनीश पाल सिंह एवं सोनी सागर प्रमुख रूप से शामिल रहे। शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में हुआ, जहां शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।



