Homeप्रदेशउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में क्रूरता से मवेशी ले जा रहे...

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में क्रूरता से मवेशी ले जा रहे चालक के साथ तीन के खिलाफ रिपोर्ट

क्रूरता से मवेशी ले जा रहा था चालक, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा:दादरी। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में मवेशियों को क्रूरता से भरकर ले जाने के मामले में ट्रक चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव निवासी विकास ने बताया कि 12 अप्रैल राजस्थान से एक ट्रक मवेशियों को अवैध तरीके से गाजियाबाद की तरफ ले जा रहा था। बील अकबरपुर टोल के पास ट्रक को रोका तो पाया कि 36 मवेशी क्रूरता के साथ भरकर ले जाए जाके रहे pहैं। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जयपुर के बमरु गांव निवासी ट्रक चालक शाहिद, मोहम्मद शाहरुख कुरैशी और मोहम्मद आसिफ कुरैशी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सभी मवेशियों को खंडेरा गांव स्थित गौशाला में भेज दिया गया है। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular