Homeप्रदेशउत्तराखंड के रुद्रपुर में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद, लोगों में...

उत्तराखंड के रुद्रपुर में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद, लोगों में आक्रोश

उत्तराखंड के रुद्रपुर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद गहरा गया है. आरोप है कि एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद समुदाय विशेष के लोग भड़क उठे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जाती हुई दिखाई दे रही है.आरोप है कि अटरिया मंदिर मेले के प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के साथ की मारपीट।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए की जांच शुरू

ज्ञात सूत्रों से बताया जा रहा कि यह मामला रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मेले से जुड़ा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहा है. आरोप है कि इसी दौरान मेला प्रबंधन से जुड़े अरविंद शर्मा नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति मंदिर प्रांगण के भीतर नहीं, बल्कि उससे दूर दूसरी जमीन पर नमाज पढ़ रहा था.जिसके बावजूद वहां पहुंचकर कथित रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया.सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही कि घटना का वीडियो स्वयं आरोपी पक्ष की ओर से मीडिया को भेजा गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी

वहीं मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने इसको स्वतः संज्ञान लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी. यदि मारपीट की पुष्टि होती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी.पंतनगर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular