

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को काशीपुर भाजपा मेयर दीपक बाली के साथ काशीपुर महाराणा प्रताप चौक पर पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया। वहीं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़े और ढोल नगाड़ा बजाते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई। वहीं मौजूदा भाजपा पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। इस महत्वपूर्ण चुनावी सफलता के बाद देश भर में जश्न का माहौल है।

महाराणा प्रताप चौक पर जमकर उत्सव मनाया जा रहा है। ये खुशी केवल चुनावी राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गूंज देश के अन्य प्रमुख हिस्सों में भी सुनाई दे रही है। कहा कि यह सनातन की जीत है। देश में सनातन विरोधी राजनीति अब नहीं चलेगी और जनता ने इसका स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को तीन-चौथाई बहुमत मिल रहा है। जबकि अन्य राज्यों में भी पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। इस मौके पर मौजूदा भाजपा मेयर दीपक बाली,पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा,भाजपा अल्प संख्यक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, यशपाल सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी,अंकित भट्ट,सचिन सिंह व महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के विजय पर कॉलेज में वितरण की मिठाई

छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के विजय पर कॉलेज में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कॉलेज अध्यक्ष ABVP नीरज कंडारी, आशीष भारद्वाज, सूरज कंबोज, प्रदीप भंडारी, गौरव भंडारी, शिवानी चौहान, अक्षिता भट्ट, विक्रम अधिकारी, अनुज आदि मौजूद रहे।



