
बरेली। फरीदपुर में नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के सदस्यों ने नगर पालिका कार्यालय फरीदपुर पहुंचकर गौसगंज तिराहे से गोकुलधाम कॉलोनी तक बने डिवाइडर से टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदगी में बड़े बाबू आदेश शुक्ला को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि सड़क के बीचो-बीच छोड़े गये अधूरे डिवाइडर के कारण आए दिन वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं जिससे कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी हैनर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के सदस्यों ने डिवाइडर से पहले *स्पीड* *ब्रेकर* बनवाने डिवाइडर के पास *चेतावनी* *बोर्ड* लगवाने डिवाइडर पर पर्याप्त मात्रा में *रोशनी* का प्रबंध करने एवं पर्याप्त मात्रा में डिवाइडर पर *रेडियम* *रिफ्लेक्टर* लगवाने एवं डिवाइडर को *नगर* के *अंदर* तक *पूर्ण* करवाने की मांग कीसंस्था के सदस्यों ने यह कार्य शीघ्र से शीघ्र करवाने की मांग की जिससे असमय दुर्घटनाओं को रोका जा सकेज्ञापन देने वालों में ग्रुप के संरक्षक दीपक सक्सेना ग्रुप के अध्यक्ष अमित सिंह संयोजक धर्मेश शर्मा कोषाध्यक्ष बेणीराम वर्मा संयोजक ओमवीर सिंह राठौड़ फौजी सदस्य शैलेश सिंह बिल्लू भैया हिमांशु शर्मा सुमित अग्रवाल हृदयेश तोमर गोकुलधाम निवासी सर्वेश पर्वत सिंह सुबनेश चौहान आदि तमाम सदस्य उपस्थित रहे



