Homeप्रदेशबरेली के फरीदपुर में 18 घंटे से बिजली गुल,गन्ना दफ्तर क्षेत्र में...

बरेली के फरीदपुर में 18 घंटे से बिजली गुल,गन्ना दफ्तर क्षेत्र में हाहाकार

गन्ना दफ्तर क्षेत्र में बीते कल शाम से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। खबर लिखे जाने तक करीब 18 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन बिजली बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न होने के कारण क्षेत्र के घरों में पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की मोटरें न चल पाने से नहाने, कपड़े धोने और शौचालय जाने तक में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिना बिजली के रहना लोगों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन न तो जेई फोन उठा रहे हैं और न ही एसडीओ महोदय कोई जानकारी दे रहे हैं। वहीं, लाइनमैन सुबह से ही “अभी आ जाएगी, अभी आ जाएगी” कहकर सिर्फ झूठे आश्वासन देते आ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular