HomeUncategorizedफरीदपुर के सत्संग भवन में उमड़ा जनसैलाब, स्मृतियों में जीवित रहे प्रो....

फरीदपुर के सत्संग भवन में उमड़ा जनसैलाब, स्मृतियों में जीवित रहे प्रो. श्याम बिहारी लाल

फरीदपुर:बरेली के फरीदपुर कस्बे में रविवार, 11 जनवरी 2026 को दिवंगत भाजपा विधायक और प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) श्याम बिहारी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में सत्संग भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाल यह रहा कि भवन ही नहीं, आसपास की सड़कें भी लोगों से भर गईं। हर आंख नम थी और हर जुबां पर एक ही नाम।

श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंच से वक्ताओं ने उनके सादे जीवन, साफ राजनीति और जनसेवा को याद किया।राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि प्रो. श्याम बिहारी लाल ने शिक्षा और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई। वे छात्रों और आम लोगों के बीच समान रूप से सम्मानित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनकी पत्नी मंजू लता और पुत्र ईशान से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि उनका जीवन संगठन, शिक्षा और समाज के लिए समर्पित रहा।सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने उनके सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक योगदान को प्रेरणादायक बताया।उल्लेखनीय है कि प्रो. (डॉ.) श्याम बिहारी लाल का निधन 2 जनवरी को हृदयाघात से हुआ था। उनके जाने से क्षेत्र में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। श्रद्धांजलि देने वालों का क्रम देर शाम तक जारी रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular