Homeबड़ी खबरेनन्हे कदमों की उमंग से गुलज़ार हुआ फरीदपुर सरस्वती शिशु मंदिर का...

नन्हे कदमों की उमंग से गुलज़ार हुआ फरीदपुर सरस्वती शिशु मंदिर का शैक्षणिक टूर रामनगर के लिए हुआ रवाना

फरीदपुर में बुद्धवार की सुबह उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण से बच्चों का शैक्षणिक टूर जब रामनगर जिम कॉर्बेट पार्क और गिरिजा देवी मंदिर की ओर रवाना हुआ तो विद्यालय परिसर मानो खुशियों की चहक से भर उठा। छोटे-छोटे कंधों पर टंगे बैग और चेहरे पर भविष्य की खोज का उजाला, बच्चों के रोमांच को साफ बयां कर रहे थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पांडेय स्वयं पूरी टीम के साथ बच्चों को सुरक्षित और सार्थक यात्रा दिलाने के लिए अग्रिम पंक्ति में दिखाई दिए। उनके साथ अध्यापक प्रदीप, धीरज, सचिन, भूपराम, प्रीत तथा मैनेजर शिवानी, हिमानी और पूजा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बच्चों को यात्रा के महत्व, अनुशासन और सीखने की प्रक्रिया पर सहजता से मार्गदर्शन दिया।

टूर में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए यह सिर्फ एक सैर नहीं, बल्कि प्रकृति के बीच सीखने का अवसर है। जिम कॉर्बेट की हरियाली, वन्य जीवन की झलक और गिरिजा देवी मंदिर की आध्यात्मिक आभा बच्चों के लिए ज्ञान का नया अध्याय खोलेगी। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि कक्षा के बाहर की ऐसी यात्राएं बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ व्यवहारिक समझ भी विकसित करती हैं।

फरीदपुर से रवाना हुए इस समूह के साथ अभिभावकों की शुभकामनाओं और भावनाओं की गर्माहट भी शामिल रही। उम्मीद की जा रही है कि यह यात्रा बच्चों की स्मृतियों में एक सुंदर और प्रेरक अनुभव बनकर लौटेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular