Homeप्रदेशमहाशिवरात्रि मेले में गूंजा खेती का संदेश,द्वारिकेश शुगर ने लगाया जागरूकता स्टॉल

महाशिवरात्रि मेले में गूंजा खेती का संदेश,द्वारिकेश शुगर ने लगाया जागरूकता स्टॉल

महाशिवरात्रि मेले में गूंजा खेती का संदेश, द्वारिकेश शुगर ने लगाया जागरूकता स्टॉल

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी 2026 को ग्राम पचौमी स्थित श्री महापंचेश्वर नाथ मंदिर में लगे विशाल मेले में श्रद्धा के साथ खेती की नई दिशा भी देखने को मिली। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, द्वारिकेश धाम फरीदपुर की ओर से यहां एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसका शुभारंभ यूनिट हेड श्री अनिल त्यागी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (गन्ना) श्री पवन कुमार चतुर्वेदी, उप महाप्रबंधक (गन्ना विकास) श्री दिनेश कुमार शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) श्री उपेंद्र कुमार उपाध्याय, जोनल मैनेजर श्री हर्षवर्धन, श्री अरविंद त्यागी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।स्टॉल पर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत और स्वीकृत प्रजातियों, जैसे को 15023, को 0118, कोलख 14201, कोलख 16202, कोशा 18231 और कोशा 13235 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन प्रजातियों की विशेषताओं और अधिक पैदावार के तरीकों पर चर्चा की गई। वहीं बसंतकालीन गन्ना बुवाई अधिक क्षेत्र में करने के लिए प्रेरित किया गया। ट्रेंच विधि से बुवाई के फायदे भी समझाए गए।स्टॉल पर गन्ने की इन प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया और किसानों को भगवान शिव का प्रसाद भी वितरित किया गया। कीट और बीमारी की रोकथाम के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। मिल प्रबंधन ने बसंतकालीन बुवाई करने वाले किसानों को दिए जा रहे अनुदान और सुविधाओं के बारे में भी बताया, जिससे किसान बेहतर खेती कर अधिक लाभ कमा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular