Homeराजनितिबरेली में समाजवादी पार्टी की पूरी जिला कार्यकारिणी बर्खास्त, अखिलेश यादव ने...

बरेली में समाजवादी पार्टी की पूरी जिला कार्यकारिणी बर्खास्त, अखिलेश यादव ने कड़ा एक्शन लिया

बरेली में समाजवादी पार्टी की पूरी जिला कार्यकारिणी बर्खास्त, अखिलेश यादव ने कड़ा एक्शन लिया

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बरेली इकाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया है।बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के कचित अश्लील वीडियो वायरल होने और संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हाईकमान ने शिकंजा कसते हुए पूरी टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की हुई छुट्टी

इस बड़ी कार्रवाई की जद में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी आए हैं। आगामी चुनावों से पहले संगठन में अनुशासन कायम करने के लिए यह ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जरूरी थी, ताकि आपसी खींचतान को खत्म कर कार्यकर्ताओं को नया संदेश दिया जा सके।हटाए गए प्रमुख पदाधिकारियों की लंबी फेहरिस्तबर्खास्त की गई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, सुरेंद्र सोनकर, अरविंद यादव, और हरिशंकर यादव शामिल हैं। इसके अलावा सूरज यादव, आदेश यादव, दीपक शर्मा, नरेश सोलंकी, भारती चौहान, स्मिता यादव, सरताज राज़ल अंसारी और ओमेंद्र यादव को भी पदमुक्त कर दिया गया है।पार्टी ने काशिफ, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, मुकेश मिश्रा, संजीव कश्यप, मोहित कश्यप, गंगा सिंह यादव, राजवीर यादव, प्रदीप यादव, हैपी यादव, चंद्र सैन सागर, मंगल बाबू सोनकर, अनिल गंगवार, बलराम यादव, सुरेश गंगवार, डॉ. इंद्रपाल यादव, रमेश यादव, राकेश यादव, हरिओम ऋषि यादव, रणवीर जाटव, बृजेश आजाद, अमरीश यादव शिवम, पुरुषोत्तम गंगवार, छेदलाल दिवाकर और जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव पर भी कार्रवाई की गाज गिराई है।अब बरेली में नए सिरे से ऊर्जावान और बेदाग चेहरों को संगठन की कमान सौंपने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular