HomeUncategorizedबरेली में फरीदपुर मौजूदा भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट...

बरेली में फरीदपुर मौजूदा भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन,एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

बरेली में फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में मौजूद थे। बैठक के दौरान ही अचानक उनको हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था। उन्हें उनके सहयोगियों ने वहां से ले जाकर आनन फानन मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।डॉ विमल भारद्वाज के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द होने पर विधायक श्याम बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।भर्ती किए जाने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। मौजूदा डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।वहीं निधन की खबर मिलते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular