
बरेली।बढ़ती ठंड को देखते हुए फरीदपुर क्षेत्र में भाजपा नेता पुष्पेन्द्र यादव ने मानवता की मिसाल पेश की। रविवार को उन्होंने अपने आवास पर अपनी बेटी व बेटे के साथ मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए जैकेट एवं जूते वितरित किए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग मौजूद रहे। जैकेट व जूते पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

भाजपा नेता पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरतमंदों को राहत नहीं मिलती, ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की भावना मजबूत होती है।



