Homeप्रदेशफरीदपुर खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स और सृष्टिपूर्ति वेलनेस पर खाद्य विभाग का छापासरसों...

फरीदपुर खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स और सृष्टिपूर्ति वेलनेस पर खाद्य विभाग का छापासरसों तेल व धनिया पाउडर की बिक्री पर रोक, लाखों का स्टॉक सील

फरीदपुर खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स और सृष्टिपूर्ति वेलनेस पर खाद्य विभाग का छापासरसों तेल व धनिया पाउडर की बिक्री पर रोक, लाखों का स्टॉक सील

बरेली।मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को फरीदपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स और सृष्टिपूर्ति वेलनेस के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान सरसों तेल और धनिया पाउडर की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।जांच रिपोर्ट आने तक दोनों कंपनियों के संबंधित उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स में संदिग्ध सरसों तेल पकड़ा गया मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि फरीदपुर के गौसगंज सराय स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स के निरीक्षण के दौरान कच्ची घानी सरसों तेल की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आई।नेपाल में निर्मित माया ब्रांड सरसों तेल के 15 किलोग्राम वाले टिन को खोलकर नमूना लिया गया। इसके बाद जांच रिपोर्ट आने तक कुल 110 टिन सरसों तेल की बिक्री पर रोक लगा दी गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.93 लाख रुपये है।इसी प्रतिष्ठान में भंडारित नेपाल निर्मित साजन ब्रांड रैपसीड ऑयल के 30 टिन का भी नमूना लिया गया है। इस तेल की बिक्री भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी गई है।इसका बाजार मूल्य लगभग 63 हजार रुपये बताया गया है।सृष्टिपूर्ति वेलनेस का धनिया पाउडर भी जांच के घेरे में खाद्य सुरक्षा टीम ने गांव जेड स्थित कॉम्पिटेंट इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित सृष्टिपूर्ति वेलनेस प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की।यहां से धनिया पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिसर में भंडारित 108 किलोग्राम धनिया पाउडर की बिक्री पर रिपोर्ट आने तक रोक लगा दी गई है।बोतलबंद पानी कंपनियों पर भी कार्रवाईखाद्य विभाग की सख्ती यहीं नहीं रुकी।फरीदपुर के रजऊ परसपुर स्थित किस्टल बेवेरेजेज (कैंपा स्योर ब्रांड) द्वारा पानी और पैकेजिंग सामग्री की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने पर उसके लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।वहीं अंधरपुरा स्थित एसआरएम स्प्रिंग प्राइवेट लिमिटेड में कमियां मिलने पर नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई है।परसाखेड़ा क्षेत्र में वृंदावन बेवरेजेज (किनले ब्रांड) के मालिक द्वारा भी पानी की जांच रिपोर्ट न दिखाए जाने पर सुधार के लिए नोटिस दिया गया है।रिपोर्ट आते ही होगी कड़ी कानूनी कार्रवाईखाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साफ कहा है कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध और अप्रमाणित खाद्य पदार्थों से बचें।

RELATED ARTICLES

Most Popular