
फरीदपुर (बरेली)।धारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई धारिकेश चीनी मिल द्वारा किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है। मिल प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12 जनवरी 2026 को पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक आपूर्ति किए गए गन्ने का कुल 1909.05 लाख रुपये का भुगतान संबंधित समितियों के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है।प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक धारिकेश चीनी मिल द्वारा कुल 16215.88 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान फरीदपुर, बरेली, बीसलपुर, तिलहर, बदायूं, भोजीपुरा, बहेड़ी, नवाबगंज एवं पीलीभीत क्षेत्र की समितियों के किसानों को किया गया है।समिति-वार भुगतान विवरण के अनुसार फरीदपुर समिति को 597.64 लाख, बरेली को 463.77 लाख, बीसलपुर को 402.73 लाख, तिलहर को 100.27 लाख, बदायूं को 11.51 लाख, भोजीपुरा को 55.08 लाख, बहेड़ी को 55.91 लाख, नवाबगंज को 207.49 लाख तथा पीलीभीत समिति को 14.65 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

चीनी मिल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि किसानों का हित सर्वोपरि है और समय पर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए मिल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही किसानों को अधिक उत्पादन के लिए स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने, स्वयं का बीज सुरक्षित रखने तथा अन्य किसानों के प्लॉट में बीज संरक्षण करने की सलाह भी दी गई है।धारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि फरीदपुर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ किसान भाइयों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए मिल निरंतर प्रयासरत है।



