
फरीदपुर (बरेली)। राष्ट्रीय ग्राम पंचायत स्वराज अभियान के अन्तर्गत उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह भुता विकासखंड सभागार में आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय के दिशा निर्देशन में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सचिव का दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर फरीदपुर विकासखंड सभागार में एडीओ पंचायत ख्वाजा अहमद एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर और अन्य द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर प्रार्थना के साथ शुभारंभ किया। जिसमें विकासखंड के समस्त पंचायत सहायक एवं सचिव ने हिस्सा लिया। पंजीकरण के उपरांत किट का वितरण करते हुए एडीओ पंचायत ख्वाजा अहमद एवं राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और उद्देश्य पर चर्चा की। प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत की अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए व्यवहार विज्ञान के सिद्धांत पर चर्चा की और ओएसआर बढ़ाने हेतु संभावित स्रोत, गांव के विकास के लिए गांव की अपनी आय के महत्व को चार समूह बनाकर चर्चा करते हुए खेल, समूह कार्य, केस स्टडी, रामपुर मिलक की ग्राम पंचायत धमौरा की सफल कहानी आदि के माध्यम से समझाया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, वीरेश गौड़, डिंपल गौड़, सोनल तोमर द्वारा पंचायती राज एक्ट में प्रावधान, पंचायत प्रोत्साहन प्रतिपूर्ति योजना, मातृभूमि योजना, गांव के विकास के लिए ओएसआर, तालाब का पट्टा आदि से आय, पानी सप्लाई और डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे से आय, गुणवत्तापूर्ण सेवा और यूजर चार्ज का अंतर संबंध पर चर्चा की।

इस दौरान पंचायत सचिव अरविंद कुमार गंगवार, विजय शर्मा, पंचायत सहायक सुहानी कश्यप, गीता यादव, कृष्ण गोपाल, प्रियंका राठौर, पंकज कुमार, मीनाक्षी शर्मा, पुनीत गौड़ आदि पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय आदि का विशेष सहयोग रहा।

विकासखंड भुता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आकस्मिक निरीक्षण हेतु पहुंचे उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह ने ओएसआर के महत्व को बहुत ही सरल तरीके से समझाया और पंचायत सहायक और सचिव को प्रेरित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज सोमवार को फरीदपुर एवं भुता विकासखंड सभागार में पंचायत सहायक लेखाकार कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और ग्राम पंचायत सचिव ने प्रशिक्षण लिया। पंचायती राज के मंडलीय कार्यालय में तैनात स्टेनो बी एल पाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न होगा।



